
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
ग्राम पंचायत कोतो के ग्रामीण व न्यु मार्केट ग्रामीण के नेतृत्व में दोनों जगह हो रही पानी की विकट समस्या को लेकर सभी लोग सैकड़ों की संख्या में बालटी,डेकची,व अन्य बर्तनो के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

सभी ग्रामीण के साथ चल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल नल जो कि हर घर तक पहुंचना था जो कि पैंतीस लाख की लागत से टोकीसुद में निर्माण हुआ, ग्राम पंचायत कोतो में पाइपलाइन भी बिछा और लगभग सड़क निर्माण होने के चलते मुखिया जी के नेतृत्व में मात्र 35 घर कन्केशन हुआ।

इसके बाद कोई कन्केशन भी आज तक नहीं हुआ है और ना ही दो वर्षों से एक बुंद पानी आया।इधर कटिया में भी लगभग 6 करोड़ 50 लाख की लागत से जल मिनार का निर्माण कार्य हुआ है उक्त जलमीनार कोतो के जमीन पर है जिसमें मुखिया जी ने ग्रामीण को समझा बुझाकर जमीन दिलवाया ताकि कोतो का कुछ भाग देवी मंडप व मुंडा टोला को भी पानी मिल सके।
पर यह जलमीनार भी वर्षो से बंद पड़ा है जिसकी जांच की जा सकती है।इधर लगभग 60-70 वर्षो से चल रहे डैम का पानी भी शेष परिसम्पति के द्वारा बंद कर दिया है। सभी चापाकल में जब तक पाईप नहीं चेन्ज होगा तब तक कोई चापाकल नहीं चल पायेगा। ऐसे में पानी जैसे महत्वपूर्ण मामले को लेकर सभी लोगों की स्थिति काफी पीड़ादायक बनी हुई है। मुखिया निधि सिंह ने टोकीसुद जलमीनार के संवेदक के घोर लापारवाही के लिए ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है ।वहीं न्यु मार्केट के लोगों के नेतृत्व कर रहे समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि पानी कोई खैरात नहीं है जो हम सरकार से मांग रहे हैं, यह हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है! प्यास सबकी एक जैसी होती है, तो फिर पानी के वितरण में यह भेदभाव क्यों?
जब तक हर घर के नल में जल नहीं पहुँचेगा, हमारे आंदोलन की आवाज़ शांत नहीं होगी। सभी लोगो की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी को रामगढ़ उपायुक्त महोदय के लिखित ज्ञापन सौंपा गया और इसमें अविलम्ब कार्यवाही की मांग की गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी भी पानी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया।
मौके पर वार्ड सदस्य संदीप उरांव,सरिता देवी,वीना देवी,मनमती देवी,बीना देवी, कन्हैया कुमार,बिगन महली, महावीर अग्रवाल, गोविंद सोनी, अरविन्दम नायक,सपन दास, नुरजहां प्रवीण, रानी देवी, ममता देवी,रीता देवी, चिंतामनी देवी, रोहित सिंह, मोनु दुबे, तुषार मिश्रा, विनिता देव,फुदकी देवी,सुगो देवी,विनय गुप्ता,विजय रजक, कान्ति सिंह,शनचरीया देवी, फगुनी देवी, नेहा देवी,रितु देवी आदि सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए।
Leave a comment