BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रामीणों ने किया विरोध, हैसला पंचायत में खेल बंद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

मंगलवार को हेसला पंचायत भवन के समीप NTPC (PVUNL) के द्वारा क्रिकेट मैच किया जा रहा है उसे हेसला ग्रामीणों के द्वारा विरोध कर खेल को बंद करा दिया गया।लोगों का कहना है कि यहां पर किसी भी तरह का रोजगार से आज तक जोड़ा नहीं गया। साथ ही पाईप लाईन बनाने के समय 31 लोगों को काम पर रखने की बात हुई थी वह आज तक नहीं रखी गई है पाइपलाइन ले जाने के समय यहां के रैयतों के खेत को गड्ढा कर दिया गया मिट्टी का ढेर बना दिया गया उन सबको आज तक समतलीकरण या भरा नहीं गया है जिसके कारण आक्रोशित हेसला गांव के रैयत ग्रामीण ने खेल को बंद करने का निर्णय लिया। इसके पश्चात आसपास के मुखिया लोगों के आग्रह किया खास करके वीरेंद्र झा,

किशोर महतो, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, लालू महतो, ने कहा कि अभी खेल को शुरू होने दिया जाए और 16 फरवरी 2026 को हम लोग आसपास के मुखिया गण जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी लोग दिन के 11:00 बजे से हेसला पंचायत भवन में उपस्थित होकर यह निर्णय लेंगे कि अगर NTPC (PVUNL)के द्वारा आसपास के लोगों को रोजगार एवं अन्य संबंधित सुविधाओं से जोड़ने का काम नहीं करती है तो किसी भी गांव में CSR अथवा CD फंड से कार्य को नहीं करवाएंगे और आगे से भी इस तरह का खेल आयोजन में भी हम लोग हिस्सा नहीं लेंगे।

खास करके खेल प्रेमियों का आग्रह को ध्यान में रखते हुए खेल को शुरू करने की बातों को लेकर हुई दिनांक 11 फरवरी 2026 से पुनःखेल को शुरू किया जाएगा ।यह बातें प्रदीप महतो ने कहा इस खेल को बंद कराने में शंकर मुंडा,अमन मुंडा ,ईश्वर दयाल,दीपक मुंडा, शिवनाथ मुंडा, व अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...