Hazaribagh

विपिन कुमार सिंहा हो सकते हैं अटल विचार मंच के मांडू प्रत्याशी

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच, झारखंड प्रदेश के मांडू विधानसभा से संभावित प्रत्याशी विष्णुगढ़ निवासी अटल विचार मंच के संस्थापक सदस्य विपिन कुमार सिन्हा की घोषणा की संभावना व्यक्त किया जा रहा है। विपिन कुमार सिन्हा के मांडू विधानसभा के संभावित उम्मीदवार होने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मांडू विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एक मत से उनके उम्मीदवार बनाए जाने पर भरोसा दिलाया कि अटल विचार मंच प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। विपिन कुमार सिन्हा मांडू विधानसभा के एक सर्वमान्य नेता हैं। ये जातिवाद से ऊपर उठकर हर एक के लिए दिन हो या रात जब भी क्षेत्र की जनता ने उन्हें आवाज दिया है, वह हर संभव मदद करने को तत्पर रहते हुए उनके सुख दुःख में शामिल रहते हैं। उनके इन्हीं गुणों के कारण वे जनता में काफी लोकप्रिय हैं। जब से उनके मांडू विधानसभा में अटल विचार मंच से प्रत्याशी बनाए जाने की बात चर्चा में आई है, अन्य दलों के प्रत्याशियों में बेचैनी हो गई है। बिपीन कुमार सिन्हा को प्रत्यासी बनाए जाने पर इस विधानसभा से अटल विचार मंच की जीत पक्की होती दिख रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...