Uncategorized

जी एम इंटर महाविद्यालय इचाक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

Share
Share
Khabar365news

जी. एम. इंटर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया गया । इस निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन तथा मतदाता जागरूकता अभियान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इचाक एवं अंचल निरीक्षक पदाधिकारी इचाक की अध्यक्षता में किया गया । कलब गठन तथा मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य मतदाता के प्रति लोगों की निरसता को कम कर 80-90% तक मतदान करने हेतु जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत निम्न महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए- 1. मतदाताओं की संख्या शत् प्रतिशत बढ़ाना 2. क्लब में संस्थान के प्रभारी शिक्षक पंकज कुमार ने नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया ।3. मतदाता जागरूकता हेतु अध्यक्ष के रूप में शिक्षिका संगम कुमारी संगम कुमारी का चुनाव किया गया ।4. विभिन्न गतिविधियों द्वारा छात्र-छात्राओं को भावी मतदाता को जागरूक करने का निर्णय लिया गया ।फॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 से संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओं को दिया गया । इसके तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत्यु एवं प्रवासी मतदाताओं का नाम सूची से हटाना तथा नाम फोटो एवं जन्म तिथि में शुद्धिकरण की जानकारी दी गई। क्लब गठन के दौरान प्रभारी शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि अपने मतदान का प्रयोग किसी के दबाव में आकर ना करें साथ ही साथ मांस- मदिरा का लालच लगाकर सही उम्मीदवार का चयन करें । कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में करिश्मा कुमारी, रानी कुमारी, पल्लवी कुमारी, नितेश कुमार, संदीप कुमार, नैना कुमारी, प्रिया कुमारी, शिवानी कुमारी, काजल कुमारी, सपना कुमारी, इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...