Jharkhand

बी0एस0एफ0 मेरू कैंप, हजारीबाग में आज हुई ’वार्ब’ (WARB) की बैठक।

Share
Share
Khabar365news

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर “केन्द्रीय पुलिस बलों” के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास एवं कल्याण हेतु तथा पेन्शन व सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। हर तिमाही में होने वाली वार्ब की बैठक में सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायरमेन्ट लाभ में उत्पन्न हुई विसंगतियों का निवारण किया जाता है। बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के तत्वावधान में दिनांक 03 जुलाई 2024 समय 1030 बजे से झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए तिमाही वार्ब (WARB) मीटिंग का आयोजन किया गया। उपस्थित सेवानिवृत्त साथियों के पेन्शन व रिटायरमेन्ट लाभों में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व समस्याओं का निवारण किया गया। बैठक के दौरान राकेश रंजन लाल, उप महानिरीक्षक (प्रशासन), कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निवारण पर प्रगति पर जानकारी दी गई, साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य में सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए संस्थान में स्थित केन्द्रीय पुलिस कैंटीन को सुबह 0830 बजे से ही खोल दिया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों ने जरूरत के अनुसार खरीदारी कर कैंटीन सुविधा का लाभ प्राप्त किया। सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब (WARB) की बैठक आगामी सितंबर माह में होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...