Home Jharkhand आपसी भाईचारे की मिसाल है छडवा मोहर्रम मेला:-मुख्तार अंसारी
Jharkhand

आपसी भाईचारे की मिसाल है छडवा मोहर्रम मेला:-मुख्तार अंसारी

Share
Share
Khabar365news

आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर हजारीबाग रोमी स्थिति होटल कोहिनूर में छड़वा मोहर्रम कमेटी की एक अहम बैठक सदर जनाब मो.मुख्तार अंसारी के अध्यक्षता में की गई! इस बैठक में हजारीबाग अंतर्गत तीन प्रखंड कटकमसांडी ,सदर , इचाक के लगभग दो दर्जन गांव के अखाड़ा के अखाडाधारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए ! उपस्थित सभी अखाड़ा धारियों ने सर्व समिति से यह निर्णय लिया कि सरकार द्वारा प्राप्त सरकारी गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्यौहार को मनाया जाएगा ! बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्तार अंसारी ने कहा कि यह मेला सदैव आपसी भाईचारे का मिसाल रहा है विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक भीड़ उपस्थित होने की संभावना है छड़वा मोहर्रम मेला पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक बनाने का सफल प्रयास रहेगा! छड़वा मोहर्रम कमेटी के सचिव जनाब नौशाद खां ने कहा की मोहर्रम मेले को सफल बनाने के जिस प्रकार से जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त होता रहा है वह काफी सराहनीय है शांति सद्भाव बनाए रखने एवं सफल मेले के लिए सभी जाति एवं संप्रदाय के लोगों का अहम योगदान जरूरी है मेले में हर सम्प्रदाय को सम्मान देने का हम सभी कमेटी के सदस्यों का कर्तव्य है। छड़वा मोहर्रम कमेटी के प्रवक्ता साजिद अली ने कहा कि छड़वा मोहर्रम मेले का आयोजन विगत सैकड़ों वर्षो से छड़वा स्थित छड़वा मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न होता आया है जिसमें सभी समुदाय एवं जिला प्रशासन के लोग अहम योगदान देते रहे हैं मोहर्रम मेले मे प्रत्येक वर्ष कई अतिथिगण आकर मेले का लुफ्त उठाते रहे हैं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा , पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता , पुर्व कृषि मंत्री देवदयाल कुशवाहा, पुर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे श्री जयशंकर पाठक , डॉ आरसी प्रसाद मेहता ,मुन्ना सिंह, विनोद कुशवाहा समेत स्थानीय प्रमुख जिला परिषद एवं मुखिया पंचायत समिति सदस्यों ने मेले का लुफ्त उठाया है प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन के पदाधिकारी के साथ – साथ हजारीबाग के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति इस मेले की शोभा बढ़ाने मैं अहम योगदान प्रदान करता है!

विशेष रुप से छड़वा मोहर्रम मेला मैं गगनचुंबी फरहरा (निशान) विश्व प्रसिद्ध है जिसे देखने के लिए देश – परदेश से लोग उपस्थित होते हैं इस मेले में अंतू साव का ताजिया प्रत्येक वर्ष आकर्षण का केंद्र बनी रहती है और छड़वा मोहर्रम मेले की कौमी एकता को दर्शाने का सफल प्रयास करती है ! बैठक में मुख्य रूप मुख्तार अंसारी , नौशाद खान,बाबर अंसारी , इसराइल खान, महबूब आलम,अनवारूल हक,अकबर अंसारी, बबलू अंसारी,कमाल इराकी ,इमरोज खान,मुस्तकीम,मो जमशेद खान, मो हुसैन ,कमरूजमा, मो.अशरफ, मो अयुब,गोबी मल्लिक,तौफीक खान,मो लतीफ इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...