Jharkhand

Jharkhand पुलिस में नहीं हो रहा साप्ताहिक परेड का आयोजन, DGP ने जारी किया आदेश

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक परेड का आयोजन नियमित रूप से नहीं हो रहा है. इसको लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने आदेश जारी किया है. डीजीपी के आदेश के बाद आईजी अभियान ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि वे नियमित रूप से साप्ताहिक परेड का आयोजन सुनिश्चित करें. परेड के आयोजन ना होने से पुलिस कर्मियों में बढ़ रही अनुशासनहीनता साप्ताहिक परेड का आयोजन नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों में अनुशासनहीनता बढ़ रही है. साथ ही नियमित परेड से पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से फिट रहते हैं. परेड न होने से उनकी शारीरिक दक्षता में कमी आ रही है. इसको लेकर जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला, इकाई और वाहिनी में प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन परेड का आयोजन अनिवार्य है. परेड का आयोजन मुख्य रूप से सोमवार को किया जायेगा. दूर-दराज के थानों और अनुमंडल के पुलिसकर्मियों को भी परेड में शामिल किया जायेगा. परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों का रोस्टर बनाया जायेगा. परेड से संबंधित सभी जानकारी एक संचिका में रखी जायेगी, ताकि किसी भी समय जांच की जा सके. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समय-समय पर परेड का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा राजा-रानी कोठी परिसर में स्थित सीआईडी, रेल और जैप के अधिकारी और कर्मचारी जैप-01 डोरंडा के परेड मैदान में शामिल होंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...

BokaroJharkhand

बोकारो में टीबी उन्मूलन को लेकर बड़ी बैठक, उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा

Khabar365newsरिपोर्टर :- अरविंद कुमार चास बोकारो: बोकारो समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...