झारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा गोलचक्कर से पुरानी विधानसभा तक जाना होगा पैदल

Share
Share
Khabar365news

जगन्नाथपुर में आयोजित होने वाली भव्य रथ यात्रा और मेले के मद्देनज़र रांची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए हैं। यह परिवर्तित यातायात व्यवस्था 7 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाई गई है। इसके अलावा, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक भी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए तत्पर रहें।

07 जुलाई तक धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड व पुराना विधानसभा रोड पर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित।
26 व 27 जून को गोलचक्कर से पुराना विधानसभा एवं प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।
प्रभाततारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

एचईसी व विधानसभा की ओर से आने वाले वाहन शहीद मैदान, शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़ कर तिरिल मोड़ होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
रिंग रोड की ओर से शहर आने वाले वाहन तिरिल मोड़ से जेएससीए स्टेडियम के रास्ते शालीमार बाजार होते हुए जा सकेंगे।

धुर्वा गोलचक्कर से शहर की ओर आनेवाले वाहन प्रोजेक्ट भवन होते हुए चांदनी चौक हटिया से सिंह मोड़ के रास्ते बिरसा चौक होते हुए शहर की ओर जा सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...