BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में कॉलेज के पास झाड़ियों से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में महिला की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की हालत और सिर पर मिले गहरे चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि महिला के पहनावे और रहन-सहन से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी ग्रामीण इलाके की रहने वाली हो सकती है, हालांकि पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हाल के दिनों में लापता महिलाओं के मामलों की भी जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...