Jharkhand

बच्ची के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग को लेकर महिलाओं ने घेरा थाना

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र की पिहरा पूर्वी पंचायत के घाघरा में मासूम बच्ची की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार रात तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को मुहल्ले में जमकर प्रदर्शन किया. इसकी सूचना पर थाना प्रभारी दल-बल के साथ गांव पहुंचे और एक संदिग्ध युवक रिजवान को हिरासत में ले लिया. साथ ही मृत बच्ची की मां सलमा खातून, चाची नजमा खातून व पिता साजिद को भी पूछताछ के लिए पकड़ लिया. रिजवान मृत बच्ची का चचेरा भाई है. रिजवान को हिरासत में लेते ही. महिलाएं उग्र हो गईं और उसे ग्रामीणों को सौंपने की मांग करने लगीं. काफी मश्कत के बाद पुलिस भीड़ से बचाकर युवक व बच्ची के परिजनों को अपने साथ ले गई. सभी को गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है. इधर, उग्र महिलाओं ने थाना पहुंचकर घेराव कर दिया.

थाना के गेट पर जमीं महिलाएं ज्ञात हो कि चार साल की बच्ची की हत्या गत गुरुवार को गला घोंटकर की गई थी. उसका शव अरहर खेत से बरामद किया गया था. गावां थाना प्रभारी व खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. मृतका के पिता साजिद अख्तर के बयान पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मुहल्ले से पुलिस के जाते ही आक्रोशित महिलाएं गावां थाना पहुंचीं और हाना के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. महिलाएं हाथ में मासूम बच्ची की फोटो युक्त पर्ची लेकर हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रही थीं. समाचार लिखे जाने तक महिलाएं थाना गेट कर जमी हुई थीं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...