JharkhandpatratupatratuRamgarh

निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट में कार्य के दौरान मजदूरो को लगी चोट, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीवीयूएनएल के निर्माणाधीन पावर प्लांट में शनिवार को कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में कई मजदूर घायल हो गए हैं। घायल मजदूर आरपीपी कंपनी के बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार यूनिट नंबर 1 और 2 के बीच आरपीपी कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे एसीसी टू के डक्ट के इन प्लेट सेल में तकनीकी खराबी की आने के कारण सील टूट गई। जिससे पाइपलाइन के ढक्कन के खुल जाने से 6 -7 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा तफरी मच गई।

तत्काल, सभी घायल मजदूरों को पीएसटीपीपी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां मजदूरों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पीवीयूएनएल के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूरों का हाल जाना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा महिया कराने की बात कही। वही बताया गया कि इरेक्शन और परीक्षण का कार्य बीएचईएल के द्वारा किया जा रहा था। घटना के कारणों को पता लगाने के लिए एक तकनीकी टीम का गठन किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...