Uncategorized

*राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: गुरुवार को समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक ए स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला के दौरान सोशियो इकोनामिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी(सीड्स) के कार्यक्रम समन्वयक श्री रिम्पल झा के द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू उत्पादों की बिक्री हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी दुकान जिसमें तंबाकू उत्पादों की बिक्री होती है वहां किसी भी अन्य उत्पाद जैसे बिस्किट, टॉफ़ी, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक आदि की बिक्री नहीं की जानी है जो भी दुकानदार इस नियम की अवमानना करते हैं

उनके विरुद्ध एक्ट के प्रावधानों के अनुसार चालान एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जानी है। इसके साथ ही तंबाकू उत्पादों की बिक्री हेतु दुकानदारों को दिए जाने वाले लाइसेंस की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के अगर कोई भी दुकानदार तंबाकू उत्पादों की बिक्री करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।कार्यशाला के दौरान श्री सिन्हा ने तम्बाकू नियंत्रण हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का गठन करते हुए जमीनी स्तर पर तम्बाकू उत्पादों पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव से अवगत करने एवं तम्बाकू का सेवन नही करने के प्रति लोगो जागरूक करने का निर्देश दिया। वही श्री सिन्हा ने सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू मुक्त से संबंधित साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।कार्यशाला के दौरान उपरोक्त के अलावा नोडल पदाधिकारी टोबैको कंट्रोल रामगढ़ डॉक्टर सविता कुमारी वर्मा, डीपीएम श्री देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, सीड्स के जिला समन्वयक श्री भोला पांडे, डीपीए श्री अमोद कुमार, जिला फिजियो डॉक्टर सावन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...

Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...