Jharkhand

युवक ने मस्जिद के इमाम पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के भूली बाइपास रोड स्थित फैजाने मदीना मस्जिद में रविवार की शाम नमाज के वक्त चाकूबाजी की घटना हुई. एक युवक ने मस्जिद के इमाम जहांगीर अंसारी पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. नमाज पढ़ने आए लोगों ने युवक को पकड़ लिया और भूली ओपी को सूचना दी. पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर ओपी ले गई. इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. लोग वहीं पर युवक से पूछताछ करने की जिद पर अड़े थे. कुछ स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक को ओपी ले गई. वहीं, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर), बैंकमोड़ थाना प्रभारी व भूली ओपी प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. इमाम की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इधर, युवक के परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसका इलाज चल रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...