हजारीबाग

न्यायिक व्यवस्था के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का संगम, सदर प्रखंड में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। सदर प्रखंड परिसर में रविवार को मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में न्यायिक व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला न्यायाधीश, डालसा सचिव, एएसपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सीडीपीओ समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कैंप के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से बड़ी संख्या में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। पेंशन स्वीकृति, जन्म प्रमाण पत्र, कन्यादान योजना, स्कूली बच्चों के बीच बैग एवं कॉपी वितरण, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को प्रदान किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं और न्यायिक सहायता की जानकारी के साथ उनका प्रत्यक्ष लाभ भी मिला।
कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की ओर से लगभग 86 लाख रुपये के चेक का वितरण किया गया, जिससे महिला समूहों एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े लाभुकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कैंप में विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सना उस्मानी की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। कैंप की तैयारियों से लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, लाभुकों की सुविधा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन तक उनकी सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उनकी संवेदनशील कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता के कारण कैंप में पहुंचे लोगों को योजनाओं का लाभ सहज और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराया गया।
मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप ने यह संदेश दिया कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और वंचित लोगों तक उनके अधिकार, सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना भी न्याय की व्यापक अवधारणा का हिस्सा है। सदर प्रखंड में आयोजित यह कैंप प्रशासन, न्यायपालिका और जनता के बीच बेहतर समन्वय की एक प्रभावी मिसाल बनकर सामने आया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...