हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

डीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई, ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से महज कुछ घंटों में बड़ी सफलता

हजारीबाग। पेलावल ओपी क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पेलावल पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, घड़ी, मोबाइल फोन समेत ₹55,750 नकद और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। डीएसपी ज्ञान रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की। उनके कुशल नेतृत्व और लगातार निगरानी में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।
इस विशेष अभियान में पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक सपन महथा तथा पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक समेत पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। डीएसपी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पूरी टीम ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई को आगे बढ़ाया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि छापेमारी के दौरान मोहम्मद महताब और मोहम्मद शमीर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामानों में सोने की टॉप्स, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, पांच घड़ियां, ₹55,750 नकद और पांच मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त TVS मोटरसाइकिल संख्या JH02BG-7117 भी बरामद की गई।
इस पूरे ऑपरेशन में डीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन की सक्रिय निगरानी और कुशल नेतृत्व तथा पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की जमीनी स्तर पर सक्रियता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। एक ओर जहां डीएसपी ज्ञान रंजन ने टीम को प्रभावी दिशा और रणनीति प्रदान की, वहीं ओपी प्रभारी बिट्टू रजक ने टीम के साथ लगातार सक्रिय रहकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी को गति दी। दोनों अधिकारियों के बेहतर समन्वय और टीमवर्क का नतीजा रहा कि घटना का अल्प समय में सफल उद्भेदन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि हजारीबाग पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। डीएसपी ज्ञान रंजन का कुशल नेतृत्व और पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की तेज तर्रार कार्यशैली अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की सक्रियता को मजबूती प्रदान कर रही है।
छापेमारी टीम में डीएसपी ज्ञान रंजन, पुलिस निरीक्षक सपन महथा, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक, पुअनि संजय खलखो, सअनि रविन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा हजारीबाग एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
पेलावल पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक चोरीकांड का सफल उद्भेदन है, बल्कि अपराधियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की त्वरित, संगठित और परिणामोन्मुख पुलिसिंग की मजबूत मिसाल भी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...