ब्रेकिंग

 बुजुर्ग को चोर समझकर युवकों ने पीटा, मौत

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा : कोडरमा जिले में एक वृद्ध व्यक्ति को चोर समझकर पीटने से उनकी मौत हो गई। मामला तिलैया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड का है। घटना रविवार रात की है। दरअसल स्थानीय युवकों ने पांच अज्ञात लोगों को मोहल्ले में घूमते देखा था। कुछ शक होने पर युवक उनका पीछा करने लगे। हालांकि चार लोग रेलवे लाइन पार कर भाग निकले। एक वृद्ध व्यक्ति युवकों के हाथ लग गया। पूछताछ में वृद्ध ने अपना नाम-पता बताने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों से बहस करने लगा। इस पर लोगों ने उसे अपराधी समझ कर पीट दिया। किसी ने तिलैया पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल वृद्ध को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गिरिडीह के घोड्थम्भा का रहने वाला था। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाकुलिया में सब्जी बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति पर हाथियों के झुंड ने किया हमला

Khabar365newsपूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...