Uncategorized

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग का एक प्रतिनिधी मंडल उपायुक्त से मिला

Share
Share
Khabar365news

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ,हजारीबाग का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उपायुक्त हजारीबाग को माननीय न्यायालय के दिशा निर्देश तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के पत्रांक 936( विधि )दिनांक 14.11 .2022 के द्वारा प्रोन्नति नियमावली- 1993 के तहत लंबित प्रोन्नति ग्रेड -2 ,3 ,4 एवं 7 से अवगत कराया गया।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2017 में ग्रेड 2 एवं ग्रेड 4 में सेवारत शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई। लेकिन ग्रेड 7 के पद पर आज तक प्रोन्नति लंबित है। ग्रेड 7(प्र. अ.) के 124 पदों पर प्रोन्नति होनी है ।प्रोन्नति की आशा में कई शिक्षक सेवानिवृत्त या काल कलवित हो गए। ग्रेड 4 में 5 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई थी। इस को निष्पादित करते हुए माननीय न्यायालय ने 8 सप्ताह के अंदर ग्रेड- 7 में प्रोन्नति देने का आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग को दिया है ।103 शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रड-1 मानते हुए ग्रेड- 2 का लाभ जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक दिनांक 24.06. 2021 को पारित होने के बावजूद वेतन निर्धारण का सत्यापन हेतु जिला लेखा कार्यालय नहीं भेजने से भी उपायुक्त महोदय को अवगत कराया गया।डी एम एफटी फंड से जिले के सभी विद्यालयों को विभागीय कार्यों का ऑनलाइन इंट्री करने के लिए एक-एक लैपटॉप की मांग पूर्व में की गई थी ।उपरोक्त सभी मांगों पर उपायुक्त महोदय द्वारा संज्ञान लेते हुए कहा गया कि जल्द ही यह कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान में विभिन्न विभगीय समस्याओं से भी उपायुक्त महोदय को अवगत कराया गया।जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल प्रतिनिधिमंडल में संजय चंद, प्रकाश कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार रंजन, सच्चिदानंद सिन्हा, मोहम्मद एजाज आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...