हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

बड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा, 11 मोबाइल, लैपटॉप व फर्जी दस्तावेज बरामद

हजारीबाग। ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा बाजार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम से तैयार फर्जी दस्तावेज एवं आईडी कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बाबा पथ हुरहुरू स्थित रामेंद्र कुमार सिन्हा के मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी ने वरीय पदाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया और बिना देर किए छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां से पांच लोगों को पकड़ा गया।
पूछताछ में पुलिस के समक्ष आरोपियों द्वारा कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम की साइबर ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई। बरामद मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस पूरी कार्रवाई में बड़ा बाजार ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक की तत्परता और सक्रियता विशेष रूप से सामने आई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू करना और टीम को सक्रिय कर छापेमारी कराना पुलिस की तेज कार्रवाई को दर्शाता है। उनकी सक्रियता से पुलिस ने समय रहते संदिग्धों को दबोचते हुए ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बड़ा बाजार थाना कांड संख्या 226/26 दर्ज करते हुए संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक, पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार, गौतम उरांव, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...