Jharkhandदेश - विदेश

बढ़ती ठंड के दस्तक के बाद पतरातु क्षेत्र में समाजसेवी निशि पांडेय ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण।

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली समाजसेविका निशी पांडेय ने बढ़ती ठंड को को देखते हुए गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया। पतरातू के साथ ही हजारीबाग स्थित स्नेहदीप होली क्रॉस कम्यूनिटी केयर सेंटर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आवासीय विद्यालय का संचालन किया जाता है जिसमें लगभग 170 बच्चे पढ़ते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को ध्यान में रखते हुए यहां पर कंबल का वितरण किया गया। निशि पांडेय ने कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसको देखते हुए आवासीय विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्हें पढ़ाने और उनकी देखरेख करने वाले लोग भी मानवता की सेवा कर रहे हैं। पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को यहां पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यहां के बच्चे भी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन संस्था ने एक नेक प्रयास करके उन्हें एक नई दिशा दिखाई है। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दी और हरसंभव सहायता की बात कही। संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर निदेशक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इधर पतरातू में भी कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। निशि पांडेय ने कहा कि ठंड में विशेष तौर पर अभियान चलाकर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों और कंबल का वितरण किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...