बिहारब्रेकिंग

बिना ड्राइवर के चल पड़ी यात्रियों से भरी बस गड्ढे में पलटने से 1 यात्री की मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार के गया जिले में एक मिनी बस बिना ड्राइवर के चलने लगी और गड्ढे में पलट गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के चिकसौरा मोड़ पर घटी। मृतक की पहचान पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निवासी रामाशीष प्रसाद (52 वर्ष) के रूप में हुई है। वे अपने गांव बांसविगहा रामनगर मठपर से हिलसा जा रहे थे।

यात्रियों के मुताबिक, बस चिकसौरा के पभेड़ी से हिलसा बाजार की ओर जा रही थी। चिकसौरा मोड़ पर बस को रोककर चालक और खलासी बस से उतर गए थे और यात्री बस में चढ़ रहे थे। तभी अचानक बस बिना ड्राइवर के आगे बढ़ने लगी और सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। यह घटना हैंड ब्रेक फ्री होने के कारण हुई, जिससे बस बिना नियंत्रण के चलने लगी।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और पुलिस की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के जरिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चिकसौरा थाना अध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बस के ड्राइवर और खलासी की तलाश की जा रही है। परिवहन पदाधिकारी और एमवीआई की मदद से बस की जांच की जा रही है। हादसे में जिनकी गलती सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...