देश - विदेशब्रेकिंग

120 भारतीय पहुंचा दूसरा विमान से अमृतसर

Share
Share
Khabar365news

US Deportation: अमेरिका से निर्वासित 120 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विशेष विमान शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ. इनमें 60 से अधिक पंजाब से और 30 से अधिक हरियाणा के रहने वाले हैं. अन्य गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हैं. अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों का यह दूसरा ऐसा जत्था है, जिसे ट्रंप प्रशासन द्वारा डिपोर्ट किया गया है.

इससे पहले 5 फरवरी को भी 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान अमृतसर में उतरा था. उनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से और 30 पंजाब से थे. अधिकांश निर्वासित लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए अमेरिका में बसना चाहते थे. अमेरिका से निर्वासित 157 भारतीय लोगों को लेकर तीसरे विमान के रविवार (16 फरवरी) को अमृतसर में उतरने की उम्मीद है. उनमें से 59 हरियाणा से, 52 पंजाब से, 31 गुजरात से और बाकी अन्य राज्यों से हैं.

ये सभी लोग ‘डंकी रूट’ का इस्तेमाल करके अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करते समय सीमा पर पकड़े गए थे. एक वायरल वीडियो में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय अप्रवासियों के पहले जत्थे में लोगों को बेड़ियों में जकड़ा हुआ देखा गया था. अवैध भारतीय अप्रवासियों के साथ इस दुर्व्यवहार को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में विपक्ष को आश्वासन दिया था कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप प्रशासन से संपर्क कर रही है कि अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के साथ किसी भी तरह से दुर्व्यवहार न किया जाए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...