Home Jharkhand राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं जनजातीय गौरव रैली का आयोजन
JharkhandRanchi

राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं जनजातीय गौरव रैली का आयोजन

Share
Share

भगवान बिरसा मुंडा का सम्पूर्ण जीवन संघर्ष की गाथा है- डॉ बी के सिन्हा
बिरसा मुंडा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है- डॉ ब्रजेश

राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना(एन एस एस) इकाई के तत्वावधान में विश्वविद्यालय भूगर्भ शास्त्र विभाग के सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं जनजातीय गौरव रैली का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ चक्रधर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ बी के सिन्हा, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ किशोर सुरीन, डॉ तारकेश्वर सिंह मुंडा, डॉ चंचल लकड़ा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि कर के किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर यू के आई क्वि ए सी के समन्वयक डॉ बी के सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का सपूर्ण जीवन संघर्ष की गाथा है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म मुंडा जनजाति में हुआ लेकिन उन्होंने उलगुलान पूरे झारखण्ड के सभी वर्गों के लिए किया एवं उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ प्रतिरोध का एक स्थायी प्रतीक बन गए।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर यू के एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है एवं उनके द्वारा कम आयु में जो कार्य किया गया जो सम्पूर्ण विश्व मे चर्चा का विषय बना ।उन्होंने कहा कि आज तीसरा जनजातीय गौरव दिवस आज से प्रारम्भ हो रहा है जो 15 नवंबर 2025 तक एन एस एस द्वारा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस वर्ष भर आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ, संगोष्टी, जनजातीय गौरव गाथा फ़िल्म , दुक्यूमेंट्री, नुक्कड़ नाटक, जनजातीय गौरव यात्रा, झारखंड के शहीदों का सम्मान एवं उनके प्रतिमाओं एवं चबूतरों की साफ सफाई सहित कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम के अवसर पर जनजातीय गौरव सह बिरसा मुंडा जयंती विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्रणव राम तिवारी (मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची) द्वितीय स्थान आस्था कुमारी ( राँची वीमेंस कॉलेज) एवं तृतीय स्थान शिवम कुमार (आर टी सी बी एड महाविद्यालय) रहें जिन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस की टीम लीडर नैंसी कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंचल लकड़ा ने किया।


कार्यक्रम के पश्चात बेसिक साइंस बिल्डिंग कैंपस से जनजातीय गौरव यात्रा की शुरुआत की गई जो डी एस पी एम यू, आर्ट ब्लॉक, सरना टोली होते हुए पुनः बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान एन एस एस के स्वयंसवक भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें, बिरसा मुंडा जिंदाबाद, आर यू ने ठाना है जनजातीय गौरव दिवस मनाना है आदि नारे लगा रहे थे।


सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः पुरुषोत्तम कुमार, रिकेष भारद्वाज, रौनक जायसवाल, आदर्श कुमार, खुशी विश्वकर्मा, क्षणिका रानी, शिवांगी , अमित पाण्डेय, आकाश मुंडा, संकल्प, आमांशि, नवीन का उलेखनीय योगदान रहा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...