झारखंड

19 प्राचार्यों को शोकॉज सीएम स्कूल एक्सीलेंस के खराब रिजल्ट पर एक्शन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 10वीं की सीबीएसई परीक्षा के निराशाजनक परिणाम को लेकर प्राचार्यों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 19.64 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रहा, जो कि 60 प्रतिशत से कम है।

इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने कहा कि परिणाम पूरी तरह असंतोषजनक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि संबंधित प्रधानाध्यापक एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न उनके खिलाफ झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमावली के तहत विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।

निदेशक ने यह भी कहा कि स्कूलों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, इसके बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं आ सके। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्कूलों में विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सही ढंग से नहीं हुआ और शिक्षकों की ओर से पढ़ाई को लेकर विशेष प्रयास नहीं किए गए। इसे लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता माना जा रहा है, जो राज्य सरकार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के ग्रेजुएट किसान बना रहे नई पहचान

Khabar365newsजामताड़ा में 10 से 15 ग्रेजुएट युवा नौकरी की तलाश में भटकते-भटकते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...