झारखंडब्रेकिंग

बिरहोर जनजाति की 2 बेटियों ने रचा इतिहास, मैट्रिक पास करने वाली पहली पीढ़ी बनीं 

Share
Share
Khabar365news

JAC की मैट्रिक परीक्षा 2025 के नतीजों ने इस बार सिर्फ सफलता के आंकड़े नहीं दिए, बल्कि उम्मीद, संघर्ष और बदलाव की एक नई कहानी लिखी है। एक तरफ जहां हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के एक मजदूर पिता के बेटे ने 95% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, वहीं दूसरी ओर इतिहास के पन्नों में पहली बार दर्ज हुआ है बिरहोर जनजाति की 2 बेटियों का मैट्रिक पास  करना।

चौपारण प्रखंड के वनांचल क्षेत्र में बसा छोटा-सा गांव जमुनियातरी आज उल्लास से झूम रहा है। इसी गांव से ताल्लुक रखने वाली आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की 2 बेटियां  किरण कुमारी (पिता- रोहन बिरहोर) और चानवा कुमारी (पिता- विशुन बिरहोर) ने वो कर दिखाया है जो पहले कभी नहीं हुआ। किरण ने 409 अंक (लगभग 80%) और चानवा ने 332 अंक (लगभग 66%) प्राप्त कर न केवल प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की, बल्कि अपने समुदाय के लिए एक नई राह की शुरुआत की है।

दोनों छात्राएं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चौपारण में पढ़ाई कर रही थीं। यह स्कूल उनके लिए सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि सपनों का पुल बना, जिसने उन्हें अंधेरे से निकालकर रोशनी की ओर बढ़ाया। यह उपलब्धि सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं है, यह सामाजिक बेड़ियों को तोड़कर आगे बढ़ने का संकेत है। बिरहोर समुदाय, जिसे अक्सर पिछड़े और हाशिए पर समझा जाता है, अब गर्व से सिर ऊंचा कर सकता है। 
गांव में उत्सव का माहौल है। स्थानीय लोग इसे “नई पीढ़ी के जागरण” की शुरुआत मान रहे हैं। एक बुजुर्ग ने भावुक होकर कहा, “हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारे घर की बेटियां भी पढ़-लिख सकती हैं। अब हम भी सपने देखने लगे हैं।” किरण और चानवा अब सिर्फ 2 नाम नहीं हैं वे एक आंदोलन का प्रतीक हैं। उनका संघर्ष और सफलता यह दिखाते हैं कि सही अवसर, शिक्षा और संकल्प हो तो कोई भी सीमा रोके नहीं रख सकती।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के लिए रवाना

Khabar365newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह रांची के लोकभवन से सेना के हेलीकॉप्टर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पेसा उत्सव, आदिवासी स्वशासन का जश्न

Khabar365newsभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड में पेसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कुमार गौरव युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कुलदीप-आशुतोष को जिम्मेदारी

Khabar365newsझारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। भारतीय युवा...