Hazaribagh

कटकमसांडी में 20 वर्षीय युवक पप्पु यादव देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापामारी, लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ पकड़ा गया अभियुक्त, आपराधिक इतिहास का खुलासा

हजारीबाग : दिनांक 29.10.2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पप्पु यादव उर्फ पप्पु कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता भीम यादव, निवासी ग्राम ढौठवा, देशी कट्टा के साथ क्षेत्र में दहशत फैलाने और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर कार्रवाई हेतु कटकमसांडी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी ने उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए सनहा दर्ज किया और थाना सशस्त्र बल के साथ रात्रि में ग्राम ढौठवा जाकर छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति अपने घर से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बलों की सहायता से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया। उसके पॉकेट से भी एक जिंदा गोली बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त पप्पु यादव उर्फ पप्पु कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता: भीम यादव, निवासी: ग्राम ढौठवा, थाना: कटकमसांडी, जिला: हजारीबाग का है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है कटकमसांडी काण्ड थाना सं0-97/2022 धाराएँ: 341/323/325/379/307/504/506/34 भा०द०वि० दिनांक: 15.07.2022

बरामदगी:

  1. लोडेड देशी कट्टा: 01
  2. जिंदा गोली: 02

छापामारी दल में पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, थाना प्रभारी, कटकमसांडी थाना एवं थाना के सशस्त्र बल उपस्थित थे।

    Share

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Categories

    Calender

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  

    Recent Posts








    Related Articles
    BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

    पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

    Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

    BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

    हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

    Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

    BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

    100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

    Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

    BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

    फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

    Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...