Hazaribagh

मुख्यालय अपर पुलिस अधीक्षक ने सुदूरवर्ती बूथों का किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

निर्भिक होकर मतदान करने के प्रति लोगों को किया जागरूक


कटकमसांडी(हजारीबाग) मुख्यालय अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बूधवार को कटकमसांडी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अवस्थित बूथों का जायजा लिया। चुनाव के पूर्व उन्होंने दर्जनों बूथों पर व्याप्त संसाधनों को देखने के उद्देश्य से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई गांव के बूथों को देखा परखा और बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय, रास्ते रैंप के साथ चार्जिंग पॉइंट दुरुस्त करने का निर्देश सबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने बूथों पर बुनियादी सुविधा संसाधनों की बहाली सुनिश्चित करने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व से जो बूथ रीलोकेट होते थे, उसका भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से चुनाव से सम्बन्धित दायित्व को पूरे समर्पण के साथ ससमय पूर्ण करने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को सुरक्षा बंदोबस्त के चौकस रहने का भरोसा देते लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व मे सभी मतदाता बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाए ताकि राज्य मे एक स्थिर और मजबूत सरकार का गठन हो सके। इस मौके पर पेलावल पुलिस इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने ग्रामीण मतदाताओं से एक जागरूक नागरिक बनकर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...