झारखंडब्रेकिंग

पहाड़ी मंदिर के पास संदेहास्पद स्थिति में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया

Share
Share
Khabar365news

रांची के पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक को 7 जून की रात लगभग 01:15 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर के समीप कुछ लोग अवैध आग्नेयास्त्र की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से एकत्र होने वाले हैं।

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने पहाड़ी मंदिर के पास संदेहास्पद स्थिति में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1. अनिल गाड़ी (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता स्व. सोमरा गाड़ी, निवासी कौंगे जयपुर, थाना कांके, जिला राँची तथा 2. आकाश मिर्धा (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता राजेश मिर्धा, निवासी कौंगे जयपुर, थाना कांके, जिला राँची बताया।

बरामद समान
1. एक लोहा का बना पिस्टल, जिस पर “Made in USA” अंकित है, जिसकी मैगजीन से एक मिसफायर गोली प्राप्त हुई।
2. एक लोहे का देसी कट्टा, लकड़ी का बट और तार लिपटा हुआ।
3. रेडमी कंपनी के दो स्मार्टफोन (एक काले रंग का)।
4. नकद 7200/-।
5. पल्सर मोटरसाइकिल (नं. JH01ET 1693)।
6. चार जिंदा कारतूस जिन पर KF 7.65 अंकित है।

वहीं, आकाश मिर्धा के पास से एक लोहा का बना पिस्टल बरामद किया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि ये हथियार उन्होंने आकाश कुमार वर्मा उर्फ बालकटी (पिता दीपक वर्मा, निवासी शास्त्री चौक मधुकम, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची) और संदीप कुमार प्रसाद उर्फ धाबूस (पिता सहदेव प्रसाद, निवासी गंगानगर मधुकम, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची) से खरीदे थे। दोनों ने आगे बताया कि वे कांके क्षेत्र में जमीन का व्यवसाय करते हैं और इसी कार्य में उपयोग के लिए हथियार और 30 गोलियों की व्यवस्था करने के लिए पहाड़ी मंदिर के पास पहुँचे थे।

इस मामले में अनिल गाड़ी और आकाश मिर्धा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके साथ-साथ आकाश कुमार वर्मा उर्फ बालकटी और संदीप कुमार प्रसाद उर्फ धाबूस के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-298/25, दिनांक 07.06.2025, धारा 25 (1-B)(a)/25 (1-B)(e)/25 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1. अनिल गाड़ी, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता स्व. सोमरा गाड़ी, सा. कौंगे जयपुर, थाना कांके, जिला राँची।
2. आकाश मिर्धा, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता राजेश मिर्धा, सा. कौंगे जयपुर, थाना कांके, जिला राँची।

बरामद सामान की सूची
1. दो लोहा के बने पिस्टल।
2. एक लोहे का देशी कट्टा।
3. चार जिंदा कारतूस एवं एक मिसफायर कारतूस।
4. दो स्मार्टफोन।
5. 7200/- नकद राशि।
6. एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH01ET 1693)।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी
1. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली राँची।
2. दुसरु बान सिंह, परि. पुलिस उपाधीक्षक, राँची।
3. मनोज कुमार, पु.नि., थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना।
4. मनीष कुमार, प्रभारी, पंडरा ओपी।
5. पु.अ.नि. साहवीर उरांव, सुखदेवनगर थाना।
6. पु.अ.नि. बबलु बेसरा, सुखदेवनगर थाना।
7. स.अ.नि. बिरेन्द्र राम, सुखदेवनगर थाना।
8. आरक्षी 1818, मुन्ना लाल गुप्ता, अंगरक्षक, सुखदेवनगर थाना।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...