हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Share
Share
Khabar365news


33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की


कटकमसांडी। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा रविवार, 30 अगस्त 2026 को 33 केवी कटकमसांडी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की कटाई एवं छंटाई का कार्य कराया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कटकमसांडी, कृष्णदेव प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान PSS कटकमसांडी एवं PSS छड़वा से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
उन्होंने बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन के समीप पेड़ों की अनावश्यक रूप से बढ़ी डालियों की कटाई-छंटाई विद्युत लाइन की सुरक्षा एवं भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
सहायक विद्युत अभियंता कृष्णदेव प्रजापति ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य सुबह 10 बजे से पहले पूरा कर लें। साथ ही विभागीय कार्य के दौरान विद्युत कर्मियों को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य सुरक्षित एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। निर्धारित अवधि के बाद कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। अस्थायी व्यवधान के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...