हजारीबाग

4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, 115 तैराकों ने दिखाया दमखम

Share
Share
Khabar365news

115 तैराकों ने लिया हिस्सा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शुभारंभ विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित

खेल अनुशासन और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी पाठशाला हैं। हजारीबाग के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएंगे : मनीष जायसवाल

हजारीबाग के तैराक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उचित प्रशिक्षण और संसाधन मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत सकते हैं : हर्ष अजमेरा

हजारीबाग

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का सफल समापन रविवार को कन्हरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 115 युवा तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग के 90 तथा बालिका वर्ग की 25 तैराकों ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हजारीबाग डिस्टिक स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचिव डॉ. प्रह्लाद सिंह, समाजसेवी राकेश गुप्ता, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार,प्रो. विकास श्रीवास्तव, रवि शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हजारीबाग के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। सुबह 11 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रद्धानंद सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विकास कुमार (वीबीयू), अभिमन्यु प्रसाद, अनवर हुसैन, सत्यदेव सिंह, रौनक ग्रोवर, आर्कश, कपिल जैन, सुमित जायसवाल, डॉ. जितेंद्र, आकाश, अंकुल, रचित ग्रोवर, रंजन चौधरी (वीबीयू) सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए हजारीबाग डिस्टिक स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग के तैराक लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, बेहतर संसाधन एवं उचित मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी टीम के रूप में डॉ. प्रह्लाद सिंह, मनु कुमार राणा, सत्यम कुमार, गणपति राम, बाबूलाल राम, ऋषभ रविदास, ऋतिक राणा, गौरव कुमार राणा, बेंजामिन बरोई, रविंद्र कुमार, कुमकुम कुमारी एवं मोहम्मद जीशान सहित अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. प्रह्लाद सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में द अनंता बाय द हिल प्रबंधन एवं उसके निदेशकों ने स्विमिंग पूल उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। अंत में स्विमिंग एसोसिएशन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, तकनीकी अधिकारियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जिले में तैराकी खेल को नई दिशा देंगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...