पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि एक चर्च के बाहर हुई गोलीबारी में सात साल की एक बच्ची और 48, 54 और 41 साल की तीन महिलाएं घायल हो गईं। बता दें कि सभी अंतिम संस्कार में आए थे। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, चर्च के पास एक चलती गाड़ी से गोलियां चलाई गईं, जो बाद में घटनास्थल से भाग गई। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
लंदन के एक चर्च के पास शनिवार को हुई गोलीबारी में 6 लोग हो गए हैं। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार फीनिक्स रोड, NW1 में दोपहर के समय हुई गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक सात वर्षीय लड़की है, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत काफी नाजुक बताई गई है।
Leave a comment