National

8वीं वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंड़ी दिखाएंगे PM Modi

Share
Share
Khabar365news

रेलवे के अनुसार इस नई ट्रेन का परिचालन 16 जनवरी से शुरू होगा, हालांकि बुकिंग शनिवार से ही शुरू हो चुकी है। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अनुसार विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहीं, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों पर और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना को बड़ा तोहफा देंगे। पीएम सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे। पोंगल के शुभ अवसर पर सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली इस ट्रेन की शुरुआत होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि मैं इस विश्व स्तरीय ट्रेन को उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं जो इन दो तेलुगु भाषी लोगों को जोड़ेगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

JharkhandNationalNew DelhipatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी ने 85.5 गीगावाट से अधिक की कमर्शियल क्षमता हासिल की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नई दिल्ली । एनटीपीसी ने आज...

BreakingdeogharJharkhandNationalPoltical

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के देवघर पहुंचे

Khabar365newsदेवघर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज...