JharkhandRanchi

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 98 वे स्थापना दिवस समारोह

Share
Share
Khabar365news

सीपीआई राज्य कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 98 वे स्थापना दिवस ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अल्बर्ट एक्का चौक रांची स्थित राज्य कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 98 वे स्थापना दिवस समारोह वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता प्रताप मलिक की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम जेपी झा के द्वारा झंडोत्तोलन कर शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समारोह की शुरुआत की गई ।स्थापना दिवस समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी । तब से लेकर अब तक किसानों मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमारे पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने शहादत दिया। सैकड़ों लोग जेल की सलाखों में मर गए। आजादी की लड़ाई में तो भूमिका रहा ही आजादी के बाद भी शोषित पीड़ित दलित दबे कुचले लोगों की आवाज को बुलंद करने में हमारी पार्टी की अहम भूमिका रही है। आने वाले दिन में पार्टी को मजबूत बनाने 2024 के लोकसभा और विधानसभा की चुनाव में मुस्तैदी से चुनाव को लड़ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेकर गांव गांव में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। समारोह को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता बाबूलाल झा के द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी के लंबे संघर्ष की इतिहास की गाथा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए भारतीय ने बड़ी कुर्बानी दी है। लेकिन वैसे लोग सत्ता सीन है, जिसने अंग्रेजों की दलाली में पूरे समय को बिताया है। डॉक्टर आरपी चौधरी ने संबोधित करते हुए महात्मा गांधी और पटेल के जीवनी पर प्रकाश डाला ,समारोह में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ए के रसीदी, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, सहित कई लोगों ने संबोधित किया। स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक के द्वारा उषा श्रीवास्तव ,जीपी झा ,प्रभात कुमार मल्लिक को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के समारोह में ईफटा टीम के श्यामल मलिक, श्रीमती मलिक, सुमेधा मलिक के द्वारा गीत प्रस्तुत की गई ।समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ,जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बाबूलाल झा ,ए के रसीदी, आर पी चौधरी, लाल देव सिंह, सूबेदार राम ,सच्चिदानंद मिश्रा, इसाक अंसारी हसीब अंसारी, मतीयस उरांव, शिव नारायण सिंह, जितेंद्र मालीक, बलराम साहू, शुभा, प्रिया प्रबीन सुनील सिंह, जयंत पांडे, उमा देवी, उषा श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

BreakingJharkhand

17 सितंबर तक बारिश और तेज हवा, 21 तक झारखंड में रोजाना वर्षा का दौर; 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar365newsरांची। झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान...