Home Crime वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने का प्लान हुआ फेल
CrimeNational

वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने का प्लान हुआ फेल

Share
Share

भीलवाड़ा: उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस आज दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल किसी ने इस ट्रेन के मार्ग पर भीलवाड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर पत्थर मिले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर कुछ- कुछ दूरी पर पत्थर रखे हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन से उतरकर कर्मचारी उन पत्थऱों को हटाते दिख रहे हैं। पत्थऱों के साथ ही इसमें लोहे की कड़ी भी दिख रही है। अगर इस पर ट्रेन चढ़ जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था | जयपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को उदयपुर से हरी झंड़ी दिखाई गई। ये ट्रेन उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर सहित राज्‍य के पांच जिलों से होकर गुजरेगी और रास्‍ते में किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना होती है और दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में शाम चार बजे जयपुर से रवाना होती है और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचती है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

स्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

SIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महताब आलम और जानिसार आलम जयनगर निवासी फायरिंग में घायल

घायल युवकों के अनुसार वे लोग मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास...