मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

हुंडरू फाल में बहा युवक

---Advertisement---
Khabar365news

सिकिदिरी(रांची) : रांची जिले के सिकिदिरी स्थित हुंडरू फॉल में बिहार का एक युवक सोमवार को बह गया. घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे की है. जानकारी के अनुसार (बीआरओ 1 एच जे 0639) में सवार होकर हुंडरू फॉल घुमने पहुंचा था. फॉल के ऊपर बह रहे पानी में स्नान कर रहा था. उसी क्रम में पैर फिसल गया और देखते ही देखते फॉल में बह गया. इधर, उसे बहता देख उसके साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए. सिकिदिरी पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन हाथ नहीं लगा है. पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है. फॉल में तैनात पर्यटन मित्र ने स्नान करने से मना किया था. इसके बावजूद पानी में उतरकर वह युवक स्नान कर रहा था

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply