Jharkhand

रिलायंस जियो को लेबर सेस का बकाया 77.94 लाख भुगतान करने का आदेश

Share
Share
Khabar365news

अन्य टावर कंपनी को भी नोटिस जारी

धनबाद श्रम विभाग ने टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड को बकाया लेबर सेस का 77 लाख 94 हजार रूपए भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही अन्य टावर कंपनी को भी नोटिस जारी किया है।इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त सह श्रम अधीक्षक, धनबाद श्री रंजीत कुमार ने बताया कि श्रम विभाग धनबाद द्वारा रिलायंस जियो को 194 टावर हेतु 77 लाख 94 हजार का भुगतान हेतु उपकर आदेश जारी कर दिया गया है।
साथ ही एटीसी इंडिया, भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड (एयरटेल), इंडस टावर लिमिटेड, टावर विजन एवं सुमित डिजीटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को लेबर सेस जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के निर्माण कार्य में कुल लागत का एक प्रतिशत का लेबर सेस जमा करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह के बिल्डिंग, मॉल, टावर, सड़क इत्यादि के निर्माण के दौरान कुल निर्माण लागत का एक प्रतिशत श्रम विभाग के “झारखण्ड भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण निधि” के नाम से भारतीय स्टेट बैंक, नेपाल हाउस, डोरण्डा के चालु खाता संख्या 30613895935 में उपकर राशि को जमा किया जाना है। इस लेबर सेस (उपकर) राशि से ही झारखण्ड भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाता है।
सहायक श्रमायुक्त अधिनियम के अनुसार किसी भी निर्माण कार्य पुरा होने पर श्रम विभाग द्वारा उपकर निर्धारण कराना अनिवार्य हैं। नहीं कराने पर उपकर निर्धारण कर आदेश पारित कर दिया जायगा। जिसका अनुपालन नहीं करने पर निर्धारित उपकर राशि पर 2 प्रतिशत की दर से ब्याज एवं जुर्माना का प्रावधान हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...