Home Jharkhand *चोरधरा पंचायत धुमनटांड स्थित ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव का रोक लगाने का मांग करते हुए पंचायत स्तर बालू उठाव की मांग*
Jharkhand

*चोरधरा पंचायत धुमनटांड स्थित ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव का रोक लगाने का मांग करते हुए पंचायत स्तर बालू उठाव की मांग*

Share
Share

रामगढ़ जिले के भदानीनगर चोरधरा पंचायत धुमनटांड स्थित बालू माफिया द्वारा धड़ल्ले से जारी है अवैध बालू का उठाव जिससे राज्य सरकार का भारी राजस्व का हानि हो रहा है। जिसे देखते हुए आज चोरधरा पंचायत वासियों ने जिला प्रशासन से धुमनटांड दामोदर बालू घाट से अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग किया गया और अवैध कारोबारियों के ऊपर कारवाई की मांग।साथ ही पंचायत स्तर पर मुखिया के अध्यक्षता में बालू उठाव करने की अनुमति मांगी गई है। ताकि पंचायत स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और चोरधरा पंचायत में कुछ बेरोज़गारी दूर हो सकें। मांग कर रहे ग्रामीण लोगों ने कहा कुछ ग्रामीण व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के कारण बाहरी बालू माफिया लोगों से सांठगांठ कर रात के अंधेरे में प्रतिदिन बालू उठाव किया जा रहा जो देर रात से सुबह 8 बजे जारी रहता है। ज्यादातर बालू को अवैध रूप से चल रहें ईंट भट्टो में खपाया जा रहा है। आपको बताते चलें कि अवैध बालू उठाव और सरकार के राजस्व हानि को लेकर झारखंड राज्य के कुछ जिलों में पंचायत स्तर पर मुखिया के अंडर में बालू उठाव का जिम्मेवारी दी गई है ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके और सरकार को राजस्व का लाभ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...