Jharkhand

*भुरकुंडा बाजार ट्रेकर स्टेंड स्थित जिला परिषद मद से बने महिला शौचालय के रास्ते बंद करने से नाराज़ लोगों ने बीडीओ को आवेदन देकर कारवाई की मांग*

Share
Share
Khabar365news

ठेला खोमचे द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से प्रतिदिन होता है रोड जाम

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार ट्रेकर स्टेंड स्थित सरकारी संपत्ति के साथ किए गए छेड़छाड़ को लेकर भुरकुंडा ओपी । प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया गया। सड़क किनारे फुटपाथ में अतिक्रमण कर ठेला लगाने वाले राहुल कुमार गुप्ता पिता दीपक गुप्ता ने पहले महिला शौचालय के रास्ते में ठेला लगाया फिर शौचालय के रास्ते को बंद कर अतिक्रमण किया जा रहा।पूरे मामले पर डब्लू गुप्ता ने कहा राहुल फास्ट फूड द्वारा पिछले कई दिनों से अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच घात लगाए राहुल गुप्ता द्वारा कल रात के अंधेरे में भू माफिया के मिलीभगत से भुरकुंडा बाजार कंचन वस्त्रालय के अपोजिट जिला परिषद मद से बने सरकारी शौचालय के रास्ते में अतिक्रमण कर महिला शौचालय के सेफ्टी रास्ते को बंद कर महिला वा पुरुष शौचालय को एक ही मिला दिया गया है । जिससे महिला पुरुष शौचालय में कोई फर्क नहीं होगा और शौचालय जाने का रास्ते भी एक ही होंगे। जिस कारण महिलाएं ऐसे शौचालय में जाने के असुरक्षित महसूस करेंगी। पूरे मामले पर जिला परिषद जयराम बेदिया ने कहा की घटनास्थल का जांच पड़ताल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर संज्ञान लेते हुए कारवाई किया जाएगा। अब ऐसे में सबसे बड़ा स्वाल है कि भुरकुंडा बाजार ट्रेकर स्टेंड सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर एक ठेले लगाने वाले व्यवसाय को इस तरह का हिम्मत कहां से आया किसने दिया कि जिला परिषद मद सरकारी शौचालय के साथ इतना बड़ा छेड़छाड़ कर अतिक्रमण किया जा रहा। पंचायत के जनप्रतिनिधि सीसीएल सुरक्षाकर्मी पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे जिला परिषद मद सरकारी शौचालय के साथ छेड़छाड़ कर बंद कर दिया गया और सभी मौन क्यों हैं।आपको बताते चलें कि भुरकुंडा बाजार पतरातु ट्रेकर स्टेंड के पास ठेला द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से आय प्रतिदिन आम जनता वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है और ऐसे में परमानेंट कब्जे का प्रयास से भुरकुंडा मेन रोड का स्थिति ख़तरे में आ जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...