Jharkhand

उपभोक्ताओं को दें बेहतर बिजली और करें बेहतर राजस्व वसूली – विद्युत अधीक्षण अभियंता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:विद्युत आंचल हजारीबाग के विद्युत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार उपाध्याय के द्वारा टाउन हॉल में एक समीक्षात्मक बैठक किया गया। उक्त बैठक में विभाग के अभियंताओं के साथ विद्युत प्रमंडल हजारीबाग के सभी ऊर्जा मित्र और लाइनमैन शामिल थे। अधीक्षण अभियंता के द्वारा कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को यह निर्देश दिया गया की उपभोक्ताओं को अच्छी से अच्छी बिजली उपलब्ध कराया जाए और बेहतर राजस्व की वसूली की जाए। श्री उपाध्याय के द्वारा विद्युत प्रमंडल हजारीबाग के सभी ऊर्जा मित्रों को यह सख्त हिदायत दिया गया की उपभोक्ताओं को हर महीने समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा की विभाग का यह प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं को अच्छी से अच्छी बिजली मिले। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया की हर महीने अपने बिजली बिल भुगतान करने का प्रयास करें। श्री उपाध्याय ने विद्युत प्रमंडल हजारीबाग के सभी लाइनमैन को भी यह निर्देश दिया की उपभोक्ताओं के समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही साथ साथ ही साथ विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री उपाध्याय के द्वारा क्षेत्र के विद्युत अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा गया की उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाना सुनिश्चित करें और विद्युत ऊर्जा की चोरी की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाएं। उनके द्वारा उपभोक्ताओं के मीटर को घर के बाहर लगाने पर भी जोर दिया गया।

इस बैठक में विद्युत आपूर्ति क्षेत्र हजारीबाग के उप महाप्रबंधक श्री मुकुल कुमार गोडवाडे, कार्यपालक अभियंता हजारीबाग श्री अंगेश कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता वाणिज्य एवं राजस्व शेखर सुमन, MRT के विद्युत कार्यपालक अभियंता अवधेश लाल, MRT सहायक विद्युत अभियंता मनीषा कुमारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता तकनीकी अमित कुमार भगत, सहायक विद्युत अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णदेव प्रजापति, अरविंद कुमार एवं कनीय विद्युत अभियंता अवतेश कुमार, प्रभास कुमार, अमित कुमार शर्मा, कृष्णा बालमुचू,के साथ सभी ऊर्जा मित्र और सभी लाइनमैन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...