Home Crime *भदानीनगर ओपी परिसर में एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग*
CrimeJharkhand

*भदानीनगर ओपी परिसर में एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग*

Share
Share

रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी परिसर में आज एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग रखी गई। जिसमें दीपावली छठ पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं अपराध नियंत्रण व त्यौहार में शराबबंदी पर लगाम लगाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पतरातु सर्किल क्षेत्र से पहुंचे सभी प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। कोई भी प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही नहीं करें और पूरी तरह चौकसी बरतें। बताते चलें कि क्षेत्र में एक बार फिर अपराधकर्मियों ने दस्तक दिया है जिसका सबूत सयाल आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग हैं जहां अज्ञात अपराधकर्मी ने ड्रिल मशीन को आग हवाले कर दिया है जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही।इसलिए बहुत सतकर्ता के साथ क्राइम रोकथाम और अपराध पर नियंत्रण हेतु हम सबकी जिम्मेवारी होगी। एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी ने क्राइम मीटिंग में उपस्थित सभी थाना प्रभारी से लंबित वारंट व उसके निष्पादन तथा कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी ली गई।कहा कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती और भी एक्टीविटी के साथ तेज किया जाए। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की जब्ती का निष्पादन करेंगे व न्यायालय के निर्देश का अनुपालन के साथ सभी वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करें जिससे क्राइम कंट्रोल किया जाएगा। मौके पर राजदीप कुमार पतरातु थाना प्रभारी। धनंजय प्रसाद भदानीनगर प्रभारी। मयंक प्रसाद भुरकुंडा प्रभारी। मनीदीप कुमार बरकाकाना प्रभारी इत्यादि

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...