Home Crime *गिद्दी ए साइडिंग स्थित अज्ञात अपराधकर्मियों का तांडव जय अंबे रोड लाइन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कर्मचारी के साथ मार-पीट कर कराई काम बंद,दहशत का माहौल*
CrimeJharkhand

*गिद्दी ए साइडिंग स्थित अज्ञात अपराधकर्मियों का तांडव जय अंबे रोड लाइन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कर्मचारी के साथ मार-पीट कर कराई काम बंद,दहशत का माहौल*

Share
Share

रामगढ़-हजारीबाग सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी ए साइडिंग में सीसीएल के निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी जय अंबे रोड लाइन के कर्मचारी के साथ बीते दो दिनों से अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मार-पीट करने से दहशत का माहौल कायम है और इसी दहशत के कारण यहां दो दिनों से ट्रांसपोर्टिंग का काम भी बंद है। बताते चलें कि जय अंबे रोड लाइन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा गिद्दी साइडिंग क्रेशर से सेंट्रल सौंदा रेलवे साइडिंग में कोयला गिराने का कार्य किया जा रहा था । जिस बीच घात लगाए अज्ञात अपराधकर्मियों ने गिद्दी कोयला क्रेशर में लोडर आपरेटर और हाइवा ड्राइवर के साथ मारपीट की घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। पूरे घटनाक्रम को लेकर जय अंबे रोड लाइन कंपनी के कर्मचारी ने गिद्दी थाना में इसकी जानकारी दी गई है। वहीं इस मामले संबंधित मिडिया द्वारा गिद्दी थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास भी किया गया लेकिन किसी कारणवश उनसे बात नहीं हो पाई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस घटनाक्रम के बाद जय अंबे रोड लाइनकंपनी के कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ हुआ जिस कारण 13 तारीख और आज 14 नवंबर तक यहां पूरी तरह कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग काम बंद है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...