Home Uncategorized बहुत जल्द बड़े पैमाने पर कोयला की तस्करी की योजना।
Uncategorized

बहुत जल्द बड़े पैमाने पर कोयला की तस्करी की योजना।

Share
Share

खलारी : लंबे समय के बाद एक बार फिर एनके और पिपरवार कोयलांचल में सजने लगी कोयला तस्करों की मैफिल।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बहुत जल्द बड़े पैमाने पर कोयला की तस्करी की योजना तस्करों द्वारा बनाया जा चुका हैअभी इसको लेकर एक दो जगहों से ट्रायल के तौर पर कोयला भेजने का कार्य किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो क्षेत्र के पिपरवार एरिया से हाइवा से कोयला भेजने का कार्य जारी है इसमें पिपरवार एरिया का एक दबंग नेता के इशारे पर काम किया जा रहा है। नवम्बर के बाद से डकरा,केडीएच,रोहिणी, चुरी,और पुरनाडीह से कोयला  तस्करी की पूरी योजना बन कर तैयार है बस कही से हरी झंडी का इन्तेजार कोयला तस्करो को मिलना है उसके बाद बड़े पैमाने पर हाइवा, और ट्रक के माध्यम से हो सकती है कोयला की तस्करी। ज्ञात हो कि बरसात बीतते ही कोयले कि मांग बढ़ जाती है और कोयला तस्कर सक्रिय हो जाते है और हजारीबाग और रामगढ़ के अलावे मांडर,चान्हो,रातू,बुढ़मू,के कई जगहों पर कोयला भेजा जाता है। समय रहते प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन इन कोयला तस्करों पर लगाम नही लगाया तो सीसीएल का करोड़ो को नुकसान होने का अनुमान है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...