Jharkhand

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सीएस एंड आईटी विभाग की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

मकशूद को मिस्टर फ्रेशर व ज्योति को मिस फ्रेशर का ताज

हजारीबाग। विद्यार्थी जीवन बेहद अनमोल क्षण होता है, जिसमें सिर्फ शिक्षा ही प्राप्त नहीं की जाती बल्कि यह जीवन करियर निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि समय का सदुपयोग करें और भविष्य के सुनहरे सपनों को साकार कर माता-पिता, क्षेत्र, विश्वविद्यालय के साथ साथ देश का नाम रौशन करें। उक्त बातें आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में सीएस एंड आईटी विभाग के सेमेस्टर तीन व पांच के विद्यार्थियों की ओर से सेमेस्टर एक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने के साथ साथ विद्यार्थियों को एक अच्छे इंसान बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अपने कदम आगे बढ़ा रहा है, जिसमें लगातार सफलता प्राप्त हो रही है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, सीएस एंड आईटी डीन डॉ बिनोद कुमार, एचओडी उदय रंजन सहित अन्य के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिसे मौजूद लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के आखिर में मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर की घोषणा की गई, जिसमें मिस्टर फ्रेशर मकशूद अहमद व ज्योति कुमारी को मिस फ्रेशर का ताज प्राप्त हुआ।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने समय की अहमियत के मद्देनजर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षण विद्यार्थियों के लिए अहम है, जिसमें वे ना सिर्फ ज्ञान अर्जित करते हैं बल्कि शिक्षा, सदाचार, माता-पिता की सेवा, सच बोलना जैसे सद्गुणों को अपनाकर देश के श्रेष्ठ नागरिक भी बनते हैं। मौके पर कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, सीएस एंड आईटी डीन डॉ बिनोद कुमार, एचओडी उदय रंजन के अलावा रविकांत कुमार, चंदा प्रसाद, प्रभात कुमार, तारा प्रसाद, राहुल कुमार, विजय लाल समेत विश्वविद्यालय कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...