Jharkhand

गोली चलाने वाला अभियुक्त को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

दिनांक – 23.11.2023 को लोहसिघना थाना अन्तर्गत ग्राम मंडई कला में जो गोली चलने की एक घटना घटी थी। जिसमे एक व्यक्ति मो0 इन्तेसार उर्फ बबन पिता-मो इरशाद, मड़ई कला निकट उर्दू स्कूल, थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग को गोली लगने में घायल हो गये थे। । जिसके फर्दययान के आधार पर लोहसिघना थाना काण्ड संख्या 257/23 दिनांक -23.11.2023 धारा 341/323/307/34 भा०रात्रि एंव 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी अभियुक्त युसुफ जावेद उर्फ तनवीर आलम उर्फ तनु पिता जावेद इजहार मा० मस्जिद के पास कल्लू चौक, थाना लोहसिंघना, जिला हजारीधाग के विरूध काण्ड अंकित किया गया था। काण्ड के के क्रम में त्वरीत कारवाई करते हाए 12 घंटे के अन्दर गोली चलाने वाला अभियुक्त युसुफ जावेद उर्फ तनवीर आलम उर्फ तन्नु को गिरफ्तार किया गया तथा काण्ड में प्रयुक्त पिस्टल, जिन्दा गोली को भी बरामद किया गया तथा युमुफ जावेद उर्फ तनवीर आलम उर्फ तन्नु पिता जावेद इजहार, मकान मस्जिद के पास कल्लू चौक, थाना लोहसिघंना, जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी रहा है। ये लुट, डकैती जैसे संगीन अपराध को कारित करने के आरोप में कई बार जेल जा चुका है। बता दें कि यह लोहसिघंना पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी है जो की 12 घंटे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत भेजा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...