Jharkhand

*पतरातु पीवीयूएनएल स्थित बलकूदरा छाय डैम के स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु एनटीपीसी पीवीयूएनएल स्थित बलकूदरा छाय डैम के स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है हम विस्थापितों के मांग तक लेने के लिए पीवीयूएनएल के कोई भी अधिकारी तैयार नहीं थे। जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा घंटो पीवीयूएनएल मुख्य गेट के समक्ष धरनें पर बैठ गए जिसके बाद मांग पत्र ली गई।इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि हम स्थानीय विस्थापितों के सैकड़ो एकड़ जमीन अधिग्रहण किया गया है। लेकिन हम स्थानीय विस्थापितों को आज तक अपना हक अधिकार नहीं मिल पाया जिस कारण दर दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं। और हम स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों द्वारा जो पुन: मांग पत्र सौंपा जा रहा है। जिसपर 15 दिनों के अंदर सकारात्मक पहल किया गया तो हम स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों द्वारा दिनांक-18 दिसंबर 2023 को PVUNL कंपनी के मेन गेट के समक्ष पारम्परिक हरोहथियार के साथ एक दिवसीय जन आक्रोश रैली के माध्यम से धरना-प्रदर्शन दिया जायेगा। रैली धरना-प्रदर्शन के दरमियान किसी प्रकार की विधि व्यवस्था भंग होती है तो उसकी सारी जवाबदेही PVUNL प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने मे मुख्य रूप से विस्थापित सह युवा नेता झामूमो योगेंद्र यादव, संजय यादव, मनोज महली,सुनिल मुंडा, रवि महली,रामजतन यादव, सतीश मुंडा, चंदन महतो, विनोद यादव, सुभाष यादव, आदित्य सोनी,सनोज रजक, दिलीप महली,अशोक उरांव, अमित मुंडा, कुणाल यादव, विक्रम मुंडा, अरविंद यादव, मंजीत मुंडा, ईनदरजीत मुंडा, विवेक प्रसाद, मोतिचंद मुंडा, संदीप मुंडा, बबलू मुंडा, तिलक यादव, सन्नी मुंडा, दिवाकर नाग, करमवीर प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...