Jharkhand

*आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत हुआ शिविरों का आयोजन*==========

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

गोला प्रखंड के चोकाद पंचायत में आयोजित शिविर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

रामगढ़: राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के आलोक में 24 नवंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक मनाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम के पहले दिन रामगढ़ जिले के गोला, मांडू एवं पतरातू प्रखंड में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गोला प्रखंड के चोकाद पंचायत में आयोजित शिविर में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त, उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो सहित अन्य दिलीप प्रज्वलित कर पंचायत में शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर के दौरान उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने सभी लोगों से उनके पंचायत में आयोजित हुई शिविर के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि आप सभी के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है कि एक ही जगह पर आपको सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल सकता है। मौके पर उपायुक्त ने सभी से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की बात कही वहीं उपायुक्त ने सभी से कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जो भी शिविर आयोजित हो रहे हैं उन सभी में प्राप्त आवेदनों को यथा संभव शिविर के दौरान ही निष्पादित करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं जिन आवेदनों को तत्काल रूप से निष्पादित करना संभव नहीं है उनकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है एवं जल्द से जल्द आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कराया जा रहा है। शिविर के दौरान उपस्थित सभी लोगों से उपायुक्त ने स्वयं एवं अपने आसपास के क्षेत्र में रह रहे अन्य लोगों को भी सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के अपील की।* *शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने स्टाल के माध्यम से आम जनों को दी जा रही जानकारी व लाभ का जायजा लिया वही उपायुक्त ने स्टॉलों पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों व कर्मियों को किसी भी योग्य लाभुक का सरकार की योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चोकाद पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों को के बीच स्वीकृति पत्र, चेक आदि का वितरण किया।**इन सबके अलावा उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देश पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले प्रत्येक शिविर के लिए वरीय अधिकारियों को नामित किया गया है शिविर के पहले दिन संबंधित शिविरों के वरीय अधिकारियों द्वारा उनके उनके क्षेत्र में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर लोगों को मिल रहे लाभ का जायजा लिया गया वहीं उनके द्वारा सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को शिविर के दौरान लाभान्वित किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...