CrimeJharkhand

*मांडू रिलायंस पेट्रोल पंप स्थित दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ मो साबिर मांडू

रांची पटना मुख्य मार्ग 33 रामगढ़ जिला के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप से महज 200 फीट दूरी पर एक स्विफ्ट डिजायर कार के चपेट में आने से मोटरसाइकिल में सवार दो लोग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि घटना के तुरंत बाद महज 50 मीटर की दूर एनएच 33 पर ही एक बोलेनो कार के चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई । घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मोटरसाइकिल में सवार नंदलाल मुर्मू और दीनू हांसदा सड़क के एक छोर से डिवाइडर के कट से पार होकर रामगढ़ की ओर मोटरसाइकिल को मोड़ रहा था इसी बीच हजारीबाग की ओर से रामगढ़ की ओर तेज गति से जा रहे स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया । टक्कर इतनी जोरदार थी की मोटरसाइकिल हवा में तैरते हुए सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरा इस घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी घटना घटनास्थल से महज 50 मीटर दूरी पर हजारीबाग की ओर से रामगढ़ की ओर जा रहे एक बोलेरो कर ने एक अन्य व्यक्ति मांडू निवासी गिरधारी साव को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । मांडू पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर थाना परिसर ले आए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में आज कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति घंटों बाधित...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

26 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Khabar365newsरांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में MMDR बिल के खिलाफ पोस्टर,

Khabar365newsरांची। MMDR संशोधन बिल के विरोध में राजधानी रांची में पोस्टर लगाए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची के 6 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

Khabar365newsरांची। ANM/GNM प्रवेश परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था...