CrimeJharkhand

पशुओं से लदा ट्रक पलटा, लगभग 40 से अधिक गोवंशीय पशुओं की मौत

Share
Share
Khabar365news

गुमला | झारखण्ड के गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास गंजई पुल पर बड़ा हादसा हुआ है।

जहां अवैध तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रेलर पुल के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं दुर्घटना में 40 से अधिक पशुओ की मौत हो गई है।

पशुओं के मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में लगभग 100 गोवंश पशु लदे थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पालकोट अनिल लिंडा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेलर के नीचे दबे गोवंश पशुओं को निकालने का काम जारी हैं।

घटना की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। ट्रक के पीछे एक के ऊपर एक दो ट्रेलर बनाया गया था और दोनों में खचाखच पशु भरे हुए थे।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पशुओ का कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजने की योजना थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं ट्रेलर के पलटने से चालक को भी गंभीर चोट पहुंची है जिससे उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

इधर घटना सूचना पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...