Home Bihar हत्या मात्र 500 रुपए के लिए
BiharCrime

हत्या मात्र 500 रुपए के लिए

Share
Share

आरा | बिहार के आरा जिले में 500 रुपए के लिए हत्या का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बारा बसंतपुर का रहने वाले 20 साल के मोहन कुमार की उसी के दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक बसंतपुर का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मोहन दोस्त उसके घर आया और उसे बुलाकर ले गया। घर से कुछ दूरी पर तीन-चार लोग और खड़े थे। और फिर मोहन दोबारा घर नहीं लौटा।

बुधवार की देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। और फिर उसका शव एक मंदिर के पास स्थित खेत में पाया गया। परिजनों ने बताया एक दोस्त ने कुछ दिन पहले उससे 500 रुपये उधार लिए थे और वो अपने ही पैसे मांग रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि 500 ​​रुपये के विवाद में उसके दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित की गर्दन दबाकर हत्या की गई है। आरा मुफस्सिल थाने के प्रभारी आर आर सिन्हा ने कहा कि पीड़ित बुधवार देर शाम से लापता था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़ित की गर्दन दबाकर हत्या की गयी है, लेकिन यह पूछे जाने पर कि पीड़ित की आंखों पर बुरी तरह से वार किया गया है, तो उन्होंने कहा कि घटना चाकू मारने का भी परिणाम हो सकती है। हत्या का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में किया गया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

स्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

SIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...