Home Jharkhand विधायक अंबा प्रसाद ने बिजली विभाग के एसी को जर्जर तारों को बदलने का दिया निर्देश
Jharkhand

विधायक अंबा प्रसाद ने बिजली विभाग के एसी को जर्जर तारों को बदलने का दिया निर्देश

Share
Share

विधानसभा में मामला उठाने के बाद विद्युत सब स्टेशन बनने का रास्ता साफ, ग्राम सभा से पास होते ही चालू होगा निर्माण-अंबा प्रसाद

बड़कागांव एवं केरेडारी में होने वाली बिजली समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होना है। विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा विधानसभा में मामला उठाने के बाद गर्रीखुर्द में बनने वाले विद्युत सब स्टेशन की प्रक्रिया में तेजी आई है, सिर्फ ग्राम सभा से स्वीकृति शेष है। दिन शुक्रवार को हजारीबाग विद्युत विभाग पहुंचकर विद्युत सब स्टेशन का निर्माण को लेकर विधायक अंबा प्रसाद ने वर्तमान स्थिति का जानकारी लिया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के जर्जर पड़े विद्युत तारों को बदलने हेतु निर्देश दिया तथा जले हुए ट्रांसफार्मर की बदली ससमय करने हेतु विभाग को निर्देशित किया गया।

वहीं विधायक ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के पदनवाटांड़, सिमराजरा मच्वाटांड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंचने पर भी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बड़कागांव नटराज नगर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,बड़कागांव रेंज ऑफिस के पास 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, राम जानकी मंदिर के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने वही केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बारियातू में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर व बेला पेटो में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...