Home Crime दीपक हत्याकांड के तीन दोषियों को मिली आजीवन कारावास की सजा
CrimeJharkhandRanchi

दीपक हत्याकांड के तीन दोषियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

Share
Share

रांची/अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने दीपक हत्याकांड मामले में सजा सुनाई है. अदालत ने सुनवाई करते हुए शिवा सहिस, उसकी पत्नी रीता देवी और भाई बिरजू सहिस को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही तीनों दोषियों पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया है. 

बता दें कि तीनों आरोपियों ने दीपक मिस्त्री को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. इलाज के दौरान दीपक की छह जनवरी 2016 को मौत हो गई थी.  गोंदा थाना में हेमंती देवी ने हत्या के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जानकारी के अनुसार शिवा व बिरजू ने हेमंती देवी की पुत्री से छेड़छाड़ की थी. जिसकी शिकायत करने गए दीपक पर पूरे परिवार ने मिलकर हमला कर दिया था. मामले में अभियोजन पक्ष ने  आठ गवाहों का बयान दर्ज किया था. अदालत ने साक्ष्य और गवाह के आधार पर सजा सुनाई है. 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...